यूनाइटेड नेशंस का 14वां ग्लोबल कन्वेंशन का एक्स्पो मार्ट ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन। मंडलायुक्त एवं मेरठ रेंज डीआइजी द्वारा एक्स्पो मार्ट ग्रेटर नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धित बैठक करते हुए अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।


" alt="" aria-hidden="true" />गौतमबुद्धनगर 27 अगस्त, 2019
यूनाइटेड नेशंस के ग्लोबल कन्वेंशन के आयोजन की तैयारियों के सम्बन्ध में मेरठ मंडल की मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम के द्वारा एक्स्पो मार्ट ग्रेटर नोएडा में बैठक करते हुए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। उन्होंने बताया की भारत यूनाइटेड नेशंस के ग्लोबल कन्वेंशन की मेजबानी कर रहा है और इस आयोजन में संयुक्त राष्ट्र संघ से जुडे विभिन्न देशों के तीन हजार प्रतिनिधि हिस्सा लेगेें और ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर में अब तक की सबसे बडी ग्लोबल काॅन्फ्रेंस होगी।


" alt="" aria-hidden="true" /> उन्होंने कहा यह भारत सरकार का बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम और इस कार्यक्रम से सम्बन्धित सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाये।
मेरठ मंडल की कमिश्नर अनीता सी मेश्राम के द्वारा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक्स्पो मार्ट की सुरक्षा व्यवस्था का आॅडिट करें एवं सभी कर्मचारियों की सूची प्राप्त कर एलआईयू जांच करा लें। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों के प्रतिनिधि के रहने, आने जाने, खाने पीने तथा स्वास्थ से सम्बन्धित व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो। उनके रहने से सम्बन्धित होटलों की सूची तैयार कर उनका का आॅडिट कराते हुए सम्बन्धित कर्मचारियों की भी एलआईयू जांच करा लें।
मेरठ रेंज के डीआईजी के द्वारा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा पास सःसमय बनवा लिये जाये जिससे तीन शिफ्टों में कार्यरत सुरक्षा प्रणाली की व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने कहा कि आयोजन के समय ट्रेफिक व्यवस्था बाधित न हो इसका निस्तारण समय रहते कर लिया जाये। इस अवसर पर जिलाधिकारी बीएन सिंह ने आश्वस्त करते हुए कहा कि आयोजन के संबन्ध में उनके द्वारा जो निर्देश प्राप्त हुए है उनका पालन अधिकारियों के माध्यम से सुनिश्चित कराया जायेगा। इस अवसर पर  कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण के द्वारा विस्तारित रूप से जानकारी उपलब्ध कराई गई।
आयोजित बैठक में सीईओ ग्रेटर नोएडा नरेंद्र भूषण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिवाकर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुनींद्र नाथ उपाध्याय, डब्ल्यूसीसीबी एच वी गिरीश तथा अन्य अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। 


 












गौतम बुद्ध नगर डीएम बीएन सिंह के निर्देश पर प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर नगर मजिस्ट्रेट की बड़ी कार्यवाही, स्टर्लिंग डिस्ट्रिक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में 40 ट्रक प्लास्टिक मैट्रियल किया गया सीज, 6 लोग मौके से गिरफ्तार, भेजा गया जेल।


August 29, 2019 • जितेंद्र सिंह सिसोदिया



गौतम बुध नगर सदर तहसील के अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई, 38 लाख 36 हजार 702 ₹ की वसूली की गई सुनिश्चित।


August 26, 2019 • जितेंद्र सिंह सिसोदिया



सामाजिक संगठन मिशन युवा शक्ति ने उठाई किसानों की आवाज, संगठन मिशन युवा शक्ति द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जेवर टोल पर जेपी इंफ्राटेक के अधिकारियों व जेवर SDM गुँजा सिंह से मुलाकात करके समस्याओं के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा ।


August 22, 2019 • जितेंद्र सिंह सिसोदिया



सीबीआई ने पी. चिदंबरम को किया गिरफ्तार, सीबीआई मुख्यालय में ले जाया गया ,सीबीआई मुख्यालय में ही पी. चिदंबरम से पूछताछ होगी:


August 21, 2019 • जितेंद्र सिंह सिसोदिया