आज दिनांक 17 सितम्बर दिन मंगलवार को किसान एकता संघ संगठन का एक प्रतिनिधि मण्डल दनकौर ब्लाक के झालड़ा गाँव स्तिथ व्रद्ध आश्रम पहुँचा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया की वृद्ध आश्रम पर बुजुर्गों को मिलने वाले सुविधाओं के बारें में संगठन ने जानकारी ली,और सभी व्रद्ध महिलाओं व पुरुषों का हाल चाल जाना। आश्रम में बिजली की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली,खाने की व्यवस्था के बारे में जानकारी लेने के लिए रसोई में जाकर देखा। इस दौरान चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. अजय शर्मा ने सभी व्रद्ध महिलाओं व पुरुषों से स्वस्थ सम्बन्धित हाल चाल जाना।
किसान एकता संघ संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जतन भाटी ने व्रद्ध आश्रम में पहुँचकर सुविधाओं का जायजा लिया।